Friday, March 14, 2025

सिकंदर के लिए सलमान खान ने वसूली भारी भरकम फीस

बॉलीवुड के सुपरस्टार और भाईजान के रूप में परिचित सलमान खान की फिल्म सिकंदर इस ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। सलमान की कोई नई फिल्म 2023 के बाद पहली बार सिनेमाघरों में दिखेगी। सिकंदर के लिए सलमान खान को  कितने रुपये मिले हैं? इस फिल्म की नायिका रश्मिका मंदाना की कितनी पारिश्रमिक है? और दूसरे सह कलाकारों को कितनी फीस मिली है?

सलमान खान जब सिकंदर की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से हत्या की धमकियां मिल रही थीं। यहां तक उनके अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी भी की गई। लेकिन सलमान ने बिना डरे फिल्म की शूटिंग जारी रखी। और अब फिल्म ईद पर रिलीज के लिए तैयार है। सिकंदर के लिए सलमान ने भारी-भरकम फीस ली है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान को सिकंदर के लिए 120 करोड़ का मेहनताना मिला है जो अब तक उनकी किसी भी फिल्म से अधिक है। सलमान की आखिरी फिल्म 2023 में टाइगर 3 रिलीज हुई थी। उस फिल्म के लिए सलमान को 100 करोड़ रुपये मिले थे। लेकिन साथ ही फिल्म के लाभ में भी उनका एक हिस्सा था। लेकिन भाईजान सिकंदर में लाभ का हिस्सा ले रहे हैं कि नहीं, फिलहाल अभी तक इसकी स्पष्ट जानकारी बाहर नहीं आयी है।

सिकंदर में सलमान खान की नायिका रश्मिका मंदाना को पांच करोड़ मिले हैं। उनकी पिछली दो फिल्में पुष्पा 2 और छावा ब्लकबस्टर रही हैं। सिकंदर में अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी हैं। उन्हें फिल्म निर्माताओं ने तीन करोड़ दिये हैं। वहीं प्रतीक बब्बर एक छोटी भूमिका में हैं जिनके लिए उन्हें 50 लाख मिले हैं। शरमन जोशी भी एक छोटे रोल में हैं, जिनके लिए उन्हें 75 लाख मिले हैं। बाहुबली के कटप्पा यानी सत्याराज को भी 50 लाख पारिश्रमिक मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म सिकंदर का कुल बजट 200 करोड़ रुपये हैं। लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म निर्माताओं के खाते में सैकड़ों करोड़ आ गये हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को स्ट्रीमिंग राइट 85 करोड़ में बेचे गये हैं। लेकिन अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का आंकड़ा पार करती है तो फिर नेटफ्लिक्स को सौ करोड़ से अधिक देने पड़ेंगे। जी ग्रुप ने अपने टीवी चैनल पर फिल्म दिखाने के लए 50 करोड़ दिये हैं जबकि म्यूजिक राइट 30 करोड़ में खरीदे हैं। ( फोटो-X )

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here