प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमवस्या के अवसर पर इतनी भीड़ जुटी कि एक जगह भगदड़ हो गई जिसमें प्रारंभिक रिपोर्टों में बताया गया है कि 14 लोगों की मौत हो गई। हालांकि सरकार ने मौत की इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है। भगदड़ स्थल पर कैसी स्थिति रही होगी, यह इन तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है।
घटनास्थर पर लोगों के कपड़े और सामान बिखरे दिखाई दिये।
पुलिस वालों के पहुंचने के पहले कई लोगों की जान चली गई।
एक मृत महिला की लाश ले जाते पुलिस कर्मी।
एक महिला एक व्यक्ति को बचाने के लिए उसके मुंह में ऑक्सीजन देने की कोशिश करती हुई।
मंगलवार की रात को ही गंगातट पर स्नान के लिए कई करोड़ लोग पहुंचे गये थे।
एक व्यक्ति की लाश ले जाते वॉलेंटियर।
भगदड़ स्थल पर मदद की भीख मांगता एक व्यक्ति।
घटना के बाद लोगों ने सुरक्षित जगहों पर पनाह ली।
भगदड़ के बाद एक महिला कुछ ढूंढती हुई।
(Photo Credit: X )