Tuesday, April 29, 2025

भारत का पासपोर्ट हुआ और कमजोर, किस देश का पासपोर्ट सबसे मजबूत? पाकिस्तानी पासपोर्ट कितना कमजोर?

भारतीयों के लिए एक निराशाजनक खबर है। भारतीय पासपोर्ट और कमजोर हो गया है। जबकि दुनिया का सबसे मजबूत पासपोर्ट एक छोटे से देश का है और उसका नाम सिंगापुर है। पाकिस्तानी पासपोर्ट पहले की तरह ही यमन जैसे देश के साथ पिछले पायदान पर खड़ा है।

भारत का स्थान 85 वां

साल की शुरुआत में दि हेनली पासपोर्ट इंडेक्स सभी देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग जारी करता है। इस साल दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट की सूची में भारत पांच पायदान और नीचे खिसक गया है और वह 85वें नंबर पर पहुंच गया है। भारत के नागरिक 57 देशों में बिना वीजा की यात्रा कर सकते हैं। भारत के साथ ही 85वें पायदान पर दो देश गुयना और आइजर हैं। दि हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की जो रैंकिंग होती है, दरअसल वह वीजा फ्री यात्रा के आधार पर होती है। यानी जिस देश का नागरिक जितने अधिक देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकता है, उतना ही उस देश का पासपोर्ट मजबूत होता है। मसलन ताजा सूची में सिंगापुर का पासपोर्ट पहले पायदान पर है तो उसके नागरिक सबसे अधिक 195 देशों की वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।

10 सबसे मजूबत पासपोर्ट किन देशों के

सिंगापुर का पासपोर्ट पिछले साल भी सबसे अधिक मजबूत पासपोर्ट आंका गया था। सिंगापुर के नागरिक कुल 195 देशों की वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। दूसरे नंबर पर जापान आता है जिसके नागरिक 193 देशों की वीजा फ्री यात्रा करते हैं। उसके बाद फीनलैंड ( 192 देश), फ्रांस (192 देश), जर्मनी (192 देश ), इटली (192 देश), दक्षिण कोरिया (192 देश), स्पेन (192), ऑस्ट्रिया ( 191 देश) और  डेनमार्क (191 देश )। अमेरिकी पासपोर्ट पिछले साल दूसरे स्थान पर था लेकिन उसकी रैंकिंग में सात अंकों की गिरावट हुई जिससे वह अब नवें नंबर है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात का पासपोर्ट सबसे अधिक ऊपर चढ़ने वाला देश है। उसने 32 पायदानों की छलांग लगाते हुए 10वां स्थान हासिल किया है। पिछले साल तक उसका पासपोर्ट 72 देशों में वीजा फ्री यात्रा की सुविधा देता था जो अब बढ़कर 185 देशों तक हो गया है।

पाकिस्तानी पासपोर्ट कितने नंबर पर

पाकिस्तानी अकसर अपने पासपोर्ट को लेकर रोना रोते हैं क्योंकि उनका पासपोर्ट बहुत ही कमजोर है। अब इससे समझ सकते हैं कि खाड़ी के गरीब देश यमन के बराबर ही पाकिस्तानी पासपोर्ट का मूल्य है। पाकिस्तान और यमन के पासपोर्ट 103वें पायदान पर एकसाथ हैं। दोनों देशों के नागरिकों को मात्र 33 देशों में वीजा फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध है। उनके पीछे इराक, सीरिया और अफगानिस्तान जैसे देश हैं। इराक के नागरिक 31 देशों, सीरिया के नागरिक 27 देशों और अफगानिस्तान के नागरिक 26 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। यानी अफगानिस्तान सबसे नीचले पायदान पर है।

किस आधार पर होती है रैंकिंग

द हेनली पासपोर्ट रैकिंग इंडेक्स हर साल यह जांच करता है कि किस देश का पासपोर्ट कितना मजबूत है। उसके आधार पर रैंकिंग दी जाती है। कुल 199 देशों के पासपोर्ट की मजबूती के आधार की सूची तैयार की जाती है। अंतरराष्ट्रीय वायुयान आवागमन से जुड़ी एजेंसी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ( आईएटीए) से मिले आंकड़े के आधार ही पासपोर्ट मजबूती संबधी सूची तैयार की जाती है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here