Friday, March 14, 2025

चोर को कीमती सामान नहीं मिला तो महिला का लिया चुंबन

फिल्म सिटी मुंबई में हुई एक हैरतअंगेज वारदात में चोर को जब घर में कई कीमती सामान नहीं मिला तो फिर उसने एक कारनामा किया जिसने उसे सालाखों के पीछे पहुंचा दिया। दरअसल चोर ने घर के युवा मालकिन को एक जबरदस्त चुंबन लिया और फिर फरार हो गया।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक चोर द्वारा घर की मालकिन का चुंबन लेने का यह मामला है मुंबई के मलाड इलाके की। घटना घटी है तीन जनवरी के दिन। चोर फ्लैट में जबरदस्ती घुस गया और दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। 38 वर्षीय महिला उस समय घर में अकेली थी। उसने महिला के मुंह पर कपड़े बांध दिये ताकि वह शोर न मचा सके। चोर ने उस महिला से कीमती सामान, मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड मांगे। लेकिन महिला ने कहा कि उसके पास कोई भी कीमती सामान नहीं है। इसके बाद जो घटना हुई, उसकी तो महिला को सपने में भी अंदेशा नहीं होगा। चोर ने मुंह पर से कपड़ा खोला और फिर चुंबन लेने लगा। महिला को हक्का-बक्का छोड़ चोर वहां से फरार हो गया।

इस हैरतअंगेज घटना की शिकार महिला ने कुराड़ पुलिस स्टेशन पहुंच कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू। आखिर शाम को चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक इसी इलाके का रहना है लेकिन उसका कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं हैं। पुलिस छेड़खानी और डकैसी के प्रयास का मामला दर्ज आगे जांच कर रहे है। बहरहाल इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here