Friday, March 14, 2025

ओयो होटल में अब गैर विवाहित जोड़ो को इंट्री नहीं, इंट्री के समय दिखाने होने होंगे वैध कागजात

ओयो होटल में अब विवाहित जोड़े के अलावा साथ गये गैर विवाहित जोड़ों को रूम नहीं मिलेगा। सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार आलोचना किये जाने के बाद ओयो प्रबंधन ने यह फैसला किया है। हालांकि अभी मात्र उत्तर प्रदेश के मेरठ में ही ओये होटल के लिए यह नया नियम लागू किया गया है। आने वाले दिनों देश के दूसरे हिस्सों में भी इस नियम को ओयो लागू करने पर विचार कर रही है।

अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मेरठ में ओयो प्रबंधन ने उससे जुड़े होटलों में यह नया नियम लागू कर दिया है कि कपल के अलावा दूसरे किसी जोड़े को रूम नहीं दिया जाएगा। ओयो की तरफ से कहा गया है कि अब जब कभी कोई जोड़ा होटल में रूम लेने आयेगा तो उसे उचित कागजात दिखाने को कहा जाएगा कि वे विवाहित हैं। मेरठ के अपने सभी पार्टनर होटल को ओयो ने इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए कह दिया है। कंपनी के अधिकारी ने कहा कि काफी विचार करने के बाद यह फैसला किया गया है। आने वाले दिनों में देश के अन्य शहरों में भी इस नियम को लागू करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

ओयो के उत्तर भारत के क्षेत्रीय प्रमुख पवन शर्मा ने कहा कि ओयो सुरक्षित और दायित्वपूर्ण व्यवहार के लिए प्रतिबद्ध है। हम प्रत्येक एकल इकाई की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। लेकिन हमसे जो कानूनी संस्थान और सामाजिक संस्थाएं की अपेक्षा करती हैं, उसके लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं। समय-समय पर हम अपने नियमों की समीक्षा भी करते रहेंगे।

गौरतलब है कि ओयो होटलों को की पहचान बिना शादी-सुदा जोड़ों के ठहराव के लिए बन गई है। इन होटलों में अकसर लड़के-लड़कियों को घंटे के हिसाब से रूम देने के आरोप लगते रहे हैं। कई सामाजिक संगठनों ने इसकी तीव्र निंदा करते हुए इन होटलों को बंद करने की मांग की है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here