Friday, March 14, 2025

कितने भारतीय विदेशों में गिरफ्तार? किस देश में हैं सबसे ज्यादा जेलबंदी?

ऐसे समय में जब अमेरिका का ट्रंप प्रशासन अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को कैद कर भारत भेज रहा है, तो ऐसे में यह सवाल उठा है कि आखिर कितने भारतीय विदेशों में कैद हैं। किन देशों में सबसे ज्यादा भारतीयों को गिरफ्तार कर जेलों में रखा गया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक आंकड़ा दिया है जिससे पता चलता है कि भारतीय समुदाय के लोग किन-किन देशों में गिरफ्तार हुए और उन्हें वहां जेलों में रखा गया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया है कि किन देशों में कितने भारतीय जेलबंदी हैं। इस आंकड़े के मुताबिक 10,152 भारतीयों को दुनियाभर के 86 देशों में कैद किया गया है और वे वहां की जेलों में बंद हैं। जिन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय जेलबंदी हैं, उनमें सऊदी अरब, कुवैत, यूएई, कतर, नेपाल, पाकिस्तान, अमेरिका, श्रीलंका, स्पेन, रूस, इजरायल, चीन, बांग्लादेश और अर्जेंटिना शामिल हैं।

खाड़ी देशों में सबसे अधिक जेलबंदी

खाड़ी देशों में सबसे अधिक भारतीय नौकरी के लिए जाते हैं। बहुत से लोग अवैध तरीके से वहां जाते हैं। और अवैध कार्यों में संलिप्त भी पाये जाते हैं। इसलिए खाड़ी देशों में सबसे अधिक भारतीय जेलबंदी हैं। सऊदी अरब में 2633 भारतीय जेलों में बंद हैं जो किसी देश में गिरफ्तार भारतीयों की सबसे ज्यादा संख्या है। वहीं यूएई में भी 2518 लोग गिरफ्तार किये गये हैं और उनपर मुकादमा चलाकर जेलों में बंद रखा गया है। नेपाल ऐसा तीसरा देश है जहां 1317 लोग जेलबंदी हैं। वहीं एक और खाड़ी देश कतर में 611 भारतीय जेलबंदी हैं। वहीं पड़ोसी देश श्रीलंका में 266 और पाकिस्तान में  98 लोग जेलबंदी हैं।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here