Tuesday, April 29, 2025

अलगाव पक्का! चहल और धनश्री ने तलाक की तरफ बढ़ाये कदम?

दिसंबर में जब आईपीएल की नीलामी हुई तो भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल सुर्खियों में छाये रहे। दरअसल उन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदा था और इससे चहल काफी खुश थे लेकिन एक महीने बाद ही उनके जीवन में अंधेरे का बादल छा गया है। दरअसल उनकी पत्नी धनश्री के साथ अलगाव की खबर आयी है। हालांकि आधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन दोनों ने इंस्टाग्राम में एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

नये जीवन की शुरुआत

पिछले काफी समय से यह खबर आ रही थी कि चहल और धनश्री अलग रह रहे हैं और उनका तलाक होने वाला है। लेकिन अब इंस्टाग्राम में दोनों तरफ से एक दूसरे को बाय-बाय कहने से इस वायरल खबर की सच्चाई को बल मिला। दोनों तरफ से न सिर्फ अनफॉलो किया गया है बल्कि दोनों ने एकदूसरे के साथ सभी फोटो को डिलीट भी कर दिया है। इंस्टाग्राम से धनश्री ने अपने सरनेम चहल को हटा दिया था। वहीं चहल ने लिखा- नये साल में नये जीवन की शुरुआत। इससे दोनों के अलगाव को बल मिला है।

तीसरे व्यक्ति से बढ़ी दूरियां

बताया जा रहा है कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री में दूरियां बढ़ने के कारण कोई तीसरा व्यक्ति है। धनश्री की एक तस्वीर कोरियोग्राफर प्रतीक उत्तेकेर के साथ एक फोटो कुछ महीने पहले सोशल मीडिया में घूम रहा था। इसे लेकर धनश्री पर कुछ नेटीजन ने कटाक्ष भी किया था। लेकिन उन्होंने प्रतीक के साथ कोई संबंध से इनकार किया और इस घटना से दुखी होने की बात कही थी।

धनश्री नहीं जानती थी चहल क्रिकेटर हैं

चहल और धनश्री की शादी 2020 में हुई थी। 1996 में जन्मी धनश्री दुबई में रहती थीं लेकिन बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया। धनश्री एक डेंटल डॉक्टर हैं। लेकिन उन्हें नृत्य का खूब शौक है। पहले टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर वह अपने नृत्य का वीडियो डालती थीं। चहल ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि धनश्री को पता नहीं था कि वह क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा था कि वह धनश्री के डांस से काफी प्रभावित थे। उनका परिचय लॉकडाउन के दौरान हुआ था। उन्होंने धनश्री को मैसेज भेज कर डांस सिखने की बात की थी। धनश्री उन्हें डांस सिखाने के लिए तैयार भी हो गईं। इस दौरान चहल को वह अच्छी लगने लगीं और सीधे शादी का प्रस्ताव दे दिया। 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध गये थे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here