Friday, March 14, 2025

हिंदी कमेंट्री को शर्मिंदगी की चीज बताये जाने पर हरभजन सिंह ने किसे कहा-अंग्रेज की औलाद…

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर और कमेंटेटर हरभजन सिंह एक सोशल इंफ्लुएंसर को इस बात के लिए लताड़ लगाई कि उसने हिंदी कमेंट्री को शर्मिंदगी वाली चीज बतायी। हरभजन सिंह इन दिनों दुबई में हैं और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार में हिंदी कमेंट्री कर रहे हैं। हरभजन द्वारा उस सोशल इंफ्लुएंसर को अंग्रेज की आलौद कहने के बाद से सोशल मीडिया पर अच्छी-अच्छी खासी बहस छिड़ गयी। कई लोगों ने पक्ष-विपक्ष में अपनी राय रखी।

दरअसल हरभजन सिंह ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दूसरे दिन अपने होटल के बाहर खड़े होकर अपना एक फोटो शेयर किया था। इस फोटो में उनके साथ आजतक के विक्रांत गुप्ता और इंडिया टुडे के निखिल नाज थे। फोटो के साथ उन्होंने लिखा था- जीत का जश्न। हरभजन के इस ट्वीट को ही लेकर उस इंफ्लुएंसर ने लिखा, ‘स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी कमेंट्री इस सुंदर नीले ग्रह पर सबसे शर्मिंदगी भरी चीज हो सकती है।’ उसके इस ट्वीट के बाद तो हरभजन सिंह ने जवाब देने में देरी नहीं की। उन्होंने लिखा-‘वाह, अंग्रेज के औलाद। तुम शर्म करो। अपनी भाषा बोलने में फक्र महसूस होना चाहिए।’

उस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर द्वारा हिंदी कमेंट्री को शर्मिंदगी भरी बताये जाने और फिर हरभजन सिंह द्वारा उसे अंग्रेज की औलाद कहे जाने के बाद लोगों का ध्यान इस गया। देखते-देखते करीब 12 लाख लोगों ने उसे पढ़ा। सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट भी किया। कई लोगों ने हरभजन का साथ दिया। तो वहीं कई लोगों ने कहा कि यह कहा कि आजकल की कमेंट्री में खेल से ज्यादा दूसरी चीजों पर बातें होती हैं। एक व्यक्ति ने हिंदी कमेंट्री के लिए अरुण लाल और मनिंदर सिंह को याद किया जो खेल पर अपनी पकड़ रखते थे और अच्छी भाषा प्रवाह में बालते थे। (फोटो- गूगल इमेज)

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here