Friday, March 14, 2025

सैफ और करीना को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा, प्राइवेट सिक्योरिटी भी ली है अभिनेता ने

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर तथा उनके दो बच्चों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करायी है। हालांकि सैफ ने अस्पताल से घर लौटने के तुरंत बाद ही प्राइवेट सिक्योरिटी भी ली है। पिछले सप्ताह हुए हमले के बाद सैफ और उनका परिवार चिंतित है और सुरक्षा को लेकर ज्यादा सचेत हो गया है।

दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे हमेशा

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मुंबई पुलिस ने सैफ को दो कांस्टेबल उपलब्ध कराये हैं। सैफ या उनकी पत्नी और बच्चे जहां कहीं भी जाएंगे, ये कांस्टेबल उनके साथ रहेंगे। हालांकि पुलिस की यह सुरक्षा व्यवस्था अस्थायी है। पिछले सप्ताह सैफ के घर में घुस कर एक बांग्लादेशी नागरिक ने उनपर हमला किया था। चाकू के वार के छह घाव सैफ के शरीर पर आये थे। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पांच दिनों तक इलाज कराना पड़ा था। सैफ पर हुए हमले के बाद से मुंबई पुलिस की किरकिरी हुई थी कि कैसे बांद्रा जैसे हाईप्रोफाइल इलाके में कोई एक अभिनेता के घर में घुस जाता है। सैफ पर हमले के बाद मुंबई पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस पेट्रोलिंग ज्यादा की जा रही है। गौरतलब है कि बांद्रा इलाके में कई सेलिब्रेटिस रहती हैं।

प्राइवेट सिक्योरिटी भी सैफ ने ली है

पांच दिनों के इलाज के बाद घर लौटने पर सैफ अली खान ने प्राइवेट सिक्योरिटी भी ली है। अभिनेता रोनित राय ने सैफ के अपार्टमेंट की सुरक्षा का जिम्मा लिया है। अपार्टमेंट के आने-जाने के रास्तों पर उसी दिन सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये हैं। सैफ पर हमले ने मुंबई में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया है। क्योंकि कुछ महीने पहले सिने जगत में मजबूत पकड़ रहने वाले एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसके पहले सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी। जिसके बाद सलमान ने अपने घर की खिड़कियों को बुलेटप्रूफ कांच से ढक लिया था।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here