Thursday, March 13, 2025

रिजवान की अंग्रेजी पर अजब-गजब कमेंट, पूर्व पाक क्रिकेटर सिकंदर बख्स गुस्से में क्या बोले?

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रविवार को दुबई इंटरनेश्नल स्टेडियम में खेले गये मैच में भारत के हाथों मिली हार के बाद से पाकिस्तान में कोहराम मचा हुआ है। इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से लेकर चयनकर्ताओं और खिलाड़ियों पर तमाम तरह के तोहमत लगाये जा रहे हैं। पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान तो अपनी धीमी बल्लेबाजी के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर खास तौर से हैं। लेकिन रिजवान अपनी अंग्रेजी के लिए भी आलोचना के शिकार हो रहे हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर हमेशा से अपनी अंग्रेजी के लिए हंसी के पात्र रहे हैं। लेकिन मोहम्मद रिजवान ऐसी अंग्रेजी बोलते हैं कि स्वयं पाकिस्तानी भी समझ नहीं पाते हैं। रविवार को मैच के दौरान भी रिजवान ने अंग्रेजी जैसी बोली, उसके बाद से वह लोगों के निशाने पर आ गये। यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्स उनसे खासे नाराज दिखाई दिये। मैच खत्म होने के बाद जीयो न्यूज पर मैच की चर्चा के दौरान उन्होंने रिजवान की अंग्रेजी को लेकर कहा, ‘ये रिजवान से पीसीबी कहे कि वह अंग्रेजी न बोले। उसकी अंग्रेजी मुझे समझ में नहीं आती है।‘

मोहम्मद रिजवान सोशल मीडिया एक्स पर भी अपनी अंग्रेजी की वजह से छाये रहे। कमेंटेटर के सवाल के जवाब में रिजवान ने जो कहा कि उसका एक वीडियो प्रदीप नायर ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इनके आत्मविश्वास को सलाम।‘ माधव गर्ग ने लिखा, ‘रिजवान की अंग्रेजी सुनने के बाद रिपोर्टर अपनी अंग्रेजी भूल गया और उसने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की।‘ वहीं शिल्पा ने एक फिल्म का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा लिखा, ‘अरे कहना क्या चाहते हो।‘

वहीं शेख सादिक नामक यूजर ने लिखा, ‘बस कर भाई, रूलायेगा क्या अब।‘ क्रांति सिंह राजपूत ने लिखा, ‘यहां तक कि शशि थरूर भी इनकी अंग्रेजी की व्याख्या नहीं कर सकते हैं।‘ अतुल राज गायकवाड़ ने व्यंग्य में लिखा, ‘अंग्रेजी का जन्म इंग्लैंड में हुआ था लेकिन उसकी मौत पाकिस्तान में हुई।‘ वहीं मार्क फ्लिंट को तो शेक्सपीयर की याद आ गयी। उन्होंने रिजवान को अंग्रेजी बोलते देख लिखा, ‘मिस्टर रिजवान को सुनकर शेक्सपीयर अपने कब्र में पलट गये।‘ आउन हैदर नामक एक यूजर, जो पाकिस्तान के ही प्रतीत होते हैं, ने लिखा, ‘वर्तमान में मेरे देश की हर संस्था का यही हाल है।‘

मोहम्मद रिजवान की अंग्रेजी को लेकर एक यूजर ने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को ही लताड़ लगा दी। हरीश सुतावरे ने लिखा, ‘हंसी का खजाना! पीसीब अपने खिलाड़ियों से कहो वे इंटरव्यू न दें और हीरो भी न बने।‘ राम राम नामक एक यूजर ने लिखा, ‘ये पाकिस्तानी भिखमंगे अजीब हैं। इसकी अंग्रेजी सुनने के बाद बहुत से अंग्रेज आत्महत्या कर लेंगे।….कैसा इंग्लिस है रे बाबा!‘

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here