Friday, March 14, 2025

फिल्म छावा से चमके विक्की कौशल, पहले दिन की रिकॉर्ड कमाई

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म छावा ने अपने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया और 2025 का नया रिकॉर्ड बना दिया है। छावा यानी संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे अभिनेता विक्की कौशल पहले की तरह अपने अभिनय से फिल्म में छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। उनके अभिनय की प्रशंसा की जा रही है।

वेलेंटाइन डे के दिन फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हिंदी के अलावा दूसरी भाषाओं में भी यह फिल्म बनी हैं। फिल्म क्रिटिक और बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले तरण आदर्श के मुताबिक छावा ने पहले दिन 33.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म विक्की कौशल की सबसे बड़ी ओपनर है। विक्की कौशल की अब तक पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। इससे पहले विक्की की पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ऊरीः द सर्जिकल स्ट्राइल थी जिसने पहले दिन 8.20 करोड़ की कमाई की थी। इस साल अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स भी रिलीज हुई थी जिसकी पहले दिन की कमाई 15.30 करोड़ थी। लेकिन स्काई फोर्स से अधिक कमाई छावा ने की है। छावा ने 2019 में वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज होने वाली रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म गली ब्वॉय को पीछे छोड़ दिया है। गली ब्वॉय ने पहले दिन 19.40 की कमाई की थी।

अब सप्ताहांत शनिवार और रविवार को फिल्म छावा की झोली में और अधिक पैसे आने की उम्मीद है। छावा में विक्की कौशल के साथ ही रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा आदि हैं। छावा का निर्देशन लक्ष्मण रामचंद्र उतेकर ने किया है, जबकि फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है। ( फोटो- X)

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here