Friday, March 14, 2025

पुष्पा 2 बनी हिंदी में 800 रुपये कमाने वाली पहली फिल्म

बीते साल दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर सूनामी बनी साऊथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 अब भी नए रिकार्ड बना रही है। यह फिल्म अपनी रिलीज के दिन से ही ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए कई नए कीर्तमान बना चुकी है। अब इस फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है जिसके सालों तक टूटने की कहीं दूर तक उम्मीद नहीं है।

भारत में कमाई 1200 करोड़ के पार

अपने रिलीज के पांचवें सप्ताह में पुष्पा 2 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने शनिवार चार जनवरी तक कुल 806 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। यह पहली भारतीय फिल्म है जिसने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ और फिर 800 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में सभी भाषाओं में मिलाकर फिल्म का आंकड़ा 1205 करोड़ पार कर गया है। वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई 1700 करोड़ पार गयी है। आने वाले दिनों में इसकी कमाई किसी नई फिल्म से भी ज्यादा होते रहने की उम्मीद है।

पहले दिन ही ध्वस्त किया सारा रिकॉर्ड

पुष्पा 2 का सिनेमाप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह पहले ही उम्मीद जतायी गई थी यह फिल्म अब तक की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बन जाएगी। और हुआ भी ऐसा  ही। दरअसल अल्लू अर्जुन ने जिस तरह से हिंदी सिनेमा प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए पटना में इसके ट्रेलर लॉन्च किया, उससे ही लग गया था कि अब नया कीर्तमान बनने वाला है। और जब पांच दिसंबर को फिल्म थियटर में आयी तो तहलका मच गया। पहले दिन ही फिल्म ने 72 करोड़ रुपये कमा लिये। फिल्म ने दूसरे दिन 59 करोड़, तीसरे दिन शनिवार को 74 करोड़ और चौथे दिन रविवार को 85 करोड़ बाक्स पर कूट लिये थे। दरअसल पुष्पा 2 ने रिलीज के दिन से लेकर प्रथम रविवार तक और फिर दूसरे सप्ताह, तीसरे सप्ताह और चौथे सप्ताह यानी सब दिन सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड बना डाला है। इस फिल्म ने अब 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइये देखते हैं कि किस सप्ताह कितनी कमाई इस फिल्म ने की हैः

प्रथम सप्ताहः 433.50 करोड़
दूसरा सप्ताहः 199 करोड़
तीसरा सप्ताहः 107.75 करोड़
चौथा सप्ताहः 57.95 करोड़
पांचवां सप्ताहः 8 करोड़ ( शुक्रवार-शनिवार)
कुलः 806 करोड़

पुष्पा 2 के सामने दूर-दूर तक कोई नहीं

पुष्पा 2 ने अपनी कमाई से ना सिर्फ दक्षिण भारत बल्कि बॉलीवुड को भी सन्न कर दिया है। इसकी कमाई के आगे बॉलीवुड की फिल्में काफी पीछे हैं। आइये 400 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड और दक्षिण की डब फिल्मों पर नजर डालते हैः

पुष्पा 2         806.20
जवान          640.42
स्त्री 2          627.50
एनिमल         554.00
पठान           543.22
गदर 2         525.00
बाहुबली 2      511.00
केजीएफ 2       434.62
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here