अगर बिहारियों का कोई ऐसा व्यंजन है तो अब न सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबल हो गया है तो वह लिट्टी चोखा। अकसर नेताओं के लिट्टी-चोखा खाते हुईं तस्वीरें दिख जाती हैं। अब फिल्म अभिनेता विक्की कौशल ने लिट्टी चोखा का स्वाद चखा है, और वह भी पटना में आकर। उन्होंने लिट्टी चोखा खाते हुए तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
विक्की कौशल की नई फिल्म छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में फिल्म पुष्पा से उत्तर भारत में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी हैं। उनके अलावा अक्षय कपूर भी दिखेंगे। छावा के प्रचार के लिए ही विक्की शनिवार को पटना आये थे। यहीं पर उन्होंने फुटपाथ पर खड़े हो कर लिट्टी चोखा का स्वाद लिया। कुर्ता पायजमा और स्टाइलिश चस्मे में विक्की ने लिट्टी-चोखा खाते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। साथ ही लिखा-पटना आकर लिट्टी चोखा कैसे मिस कर जाएं। गर्दा उड़ा दिया।
विक्की कौशल ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है लिट्टी चोखा खाते हुए। इसमें एक आवाज आ रही है, ‘कैसा टेस्ट है विक्की जी?’ तब विक्की कहते हैं, ‘बहुत बढ़िया है। बहुती ही बढ़िया है।’ फिर से सवाल होता है, ‘बिहारी वाला टेस्ट है न?, फिर विक्की कहते हैं, ‘हां, एकदम।’
विक्की कौशल की इस तस्वीर को लेकर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा कि काश, कटरीना भाभी को लेकर आते और उन्हें भी लिट्टी-चोखा का स्वाद कराते। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे हीरो, पटना, बिहार में आपका स्वागत है। बहरहाल मराठा राजा चावा की जीवनी पर बनी अपनी फिल्म को लेकर विक्की कौशल उम्मीद से भरे हैं जो शिवाजी सावंत द्वारा लिखी किताब पर बनी है। फिल्म का निर्देश लक्ष्मण उत्कर ने किया है। उन्होंने फिल्म की पटकथा लिखने में भी भूमिका निभाई है। विक्की मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वार में भी काम कर रहे हैं। ( फोटो-X )