भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी किसी फिल्म अभिनेत्री से कम नहीं दिखती हैं। उनके आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व को देखकर कोई यह अनुमान नहीं लगा सकता है कि वह 61 साल की हो गयी हैं। आखिर अपनी उम्र से कम और इतनी फिट दिखने का क्या राज है? नीता अंबानी ने आज यानी 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर एक वीडियो जारी कर बताया है कि वह क्यों इतनी फिट हैं।
नीता अंबानी वीडियो में एक्सरसाइज करती हुई दिखती हैं और बताती भी हैं कि उनके जीवन को खुशहाल, स्वस्थ और गरिमामय बनाने में एक्सरसाइज की कितनी बड़ी भूमिका है। जिस कमरे में नीता अंबानी एक्सरसाइज कर रही हैं, उसके कांच की दीवार के पार मुंबई की विहंगम अट्टालीकाएं दिखती हैं। और निश्चित रूप से नीता मुंबई की अपनी मशहूर बिल्डिंग एंटीलिया के ऊपरी फ्लोर पर एक्सरसाइज कर रही हैं।
50 की उम्र में एक्सरसाइज क्यों है जरूरी
भारत में फुटबॉल लोकप्रिय बनाने के लिए नीता अंबानी द्वारा इंडियन सुपर लिग की शुरुआत की गई है तो वहीं उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीमों में से एक है। यहां तक कि आईपीएल नीलामी में वह अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ भी दिखती हैं। बहरहाल नीता ने महिला दिवस पर जो वीडियो डाला है, निश्चित रूप से उनका मकसद महिलाओं को एक्ससाइज और योगा के लिए प्रेरित करना है। वह महिलाओं से पूछती हैं, ‘आपने आखिरी बार कब अपने काम और अपने प्रियजनों की जगह अपने लिए कुछ किया है? महिलाएं अपने पर सबसे आखिर में ध्यान देती हैं। लेकिन यह जरूरी है कि हम अपने स्वास्थ्य और शरीर का ध्यान रखें, खासकर जब 50 और 60 की उम्र के हो जाएं।’ वह जानकारी देते हुए बताती हैं, ’30 साल की उम्र के बाद प्रत्येक दशक में महिलाएं 3-8 प्रतिशत मांसपेशिया खो देती हैं और उम्र बढ़ने के साथ ही नुकसान और बढ़ता जाता है। हम मांशपेशियां, हड्डियों का घनत्व, संतुलन, गतिशिलता और ताकत खो देते हैं। हमारी पाचनशक्ति और धीरज कमजोर हो जाते हैं।’
सप्ताह में पांच से छह दिन वर्कआउट
शाकाहारी भोजन से फिटनेस में मदद

एक्सरसाइज से मिलती है जीवन में खुशी