Friday, March 14, 2025

‘तेरे इश्क में’ के जरिये फिर धनुष को लेकर आ रहे आनंद एल राय, कीर्ति सेनन के साथ दिखेगी जोड़ी

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार धनुष को एक बार फिर निर्देशक आनंद एल राय हिंदी सिनेमा में लेकर आ रहे हैं। इस बार भी फिल्म की कहानी प्रेम के चारों ओर गूंथी होगी। इस फिल्म का नाम है तेरे इश्क में। आनंद ने इससे पहले धनुष को पहली बार 2013 में रंझाना फिल्म से बॉलीवुड में इंट्री करायी थी। फिर उसके बाद 2021 में फिल्म अतरंगी रे में धनुष को लेकर आये थे।

तेरे इश्क में का टीजर मंगलवार को जारी किया गया। इसमें कीर्ति सेनन दंगे के माहौल में गुजरती हुई दिख रही हैं। फिर वह अपने शरीर पर केरोसिन उडेलती हैं। फिर वह बैठी हुई हैं, एक सिगरेट निकालती हैं, उसे मुंह में लेती हैं, और लाइटर जला लेती हैं। पार्श्व में एक धमाका और आग की लपटें दिखाई देती हैं। निर्देशक आनंद एल राय ने बाकी चीजों को सस्पेंस में छोड़ दिया है। इस टीजर में धनुष कहीं नजर नहीं आते हैं।ॉ

फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। फिल्म के निर्माता हैं टी सीरीज वाले भूषण कुमार और कृष्ण कुमार और हिमांशु शर्मा। इरशाद कामिल ने गीत लिखे हैं। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमा घरों में हिंदी के साथ ही तमिल में भी रिलीज होगी। (फोटोः वीडियो ग्रेब/एक्स)

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here