Friday, March 14, 2025

‘छावा’ में विक्की कौशल ने मनवाया अपना लोहा, फिल्म ने बनाया यह कीर्तिमान

अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अभिनीत बॉयोपिक फिल्म छावा ने बाक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। अपने पहले विकेंड में सौ करोड़ की कमाई करने वाले 2025 की यह पहली फिल्म बन गयी है। छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज यानी छावा के जीवन पर बनी इस फिल्म ने उम्मीद से कहीं अधिक अच्छा प्रदर्शन किया है।

छावा वेलेंटाइन डे के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तीन दिनों में ही इसने सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वेबसाइट कोईमोई के मुताबिक रविवार को फिल्म ने लगभग 50 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाये हैं। सटिक आंकड़ा 49.03 करोड़ की कमाई का है। शनिवार को भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा था। उस दिन फिल्म ने 39.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। छावा 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज हुई थी। उस दिन फिल्म ने 33.10 करोड़ की कमाई की थी। छावा ने वेलेंटटाइन डे की रिलीज का रिकॉर्ड तोड़ा था। फिल्म ने 2019 में वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज होने वाली रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म गली ब्वॉय को पीछे छोड़ दिया था। गली ब्वॉय ने पहले दिन 19.40 की कमाई की थी, जबकि छावा ने 33 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

छावा में विक्की कौशल ने अपने अभिनय से काफी प्रभावित किया है। खास कर फिल्म के अंतिम 30 मिनटों में विक्की पूरी तरह से संभाजी महाराज के चरित्र में डूब गये हैं। औरगंजेब की भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना की भूमिका की भी काफी प्रशंसा की जा रही है। फिल्म समीक्षक छावा से अभिनेता अक्षय खन्ना के पुनर्जन्म होने की बात कर रहे हैं।  छावा का निर्देशन लक्ष्मण रामचंद्र उतेकर ने किया है, जबकि फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है।

छावा की कमाई और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। उस दिन छावा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों में उमड़ सकते हैं। छावा विक्की कौशल की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। छावा से आगे ऊरीः द सर्जिकल स्ट्राइक और उसके बाद राजी है।

विक्की कौशल की पांच सबसे सफल फिल्में
  1. ऊरीः द सर्जिकल स्ट्राइक-244 करोड़
  2. राजीः 123.17 करोड़
  3. छावाः 121.43 करोड़ (जारी है)
  4. सैम बहादुरः 90.75 करोड़
  5. जरा हटके जरा बचकेः 88 करोड़

( फोटो- X)

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here