भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। भारत ने दुबई में रविवार को खेले गये फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा कर चैपियंस ट्रॉफी जीत ली। जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों के उत्साह, उमंग और खुशी देखती बन रही थी। आइये हम भारत की जीत की झलकिया दिखाते हैंः
चैंपियंस ट्रॉफी के साथ कप्तान रोहित शर्मा ने फोटो शूट कराया। उस दौरान उनके चेहरे पर बहुत संतुष्टि दिखाई दी।
कप्तान रोहित शर्मा और रन मशीन विराट कोहली की जोड़ी जीत के बाद मैदान में विकेट के साथ डांडिया खेलती हुई नजर आई। दोनों बहुत खुश दिखाई दिये।
हर्षित राणा, रवींद्र जडेजा और अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को हराने के बाद गंगनम डांस करते हुए नजर आये।
रवींद्र जडेजा ने आखिर में जीत का चौका लगाया और जीत का उत्साह बड़े जोश के साथ मनाया।
कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल मैच में 76 रन बनाये जो भारत की जीत का एक बड़ा आधार बना। उनके इस रन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया।
चैंपियंस ट्रॉफी में रो-को की जोड़ी पर सबकी नजर रही और उन्होंने अपने प्रदर्शन से भारतीय प्रशंसकों को निराश नहीं किया।
कप्तान रोहित शर्मा ने आज फिर दिखाया कि क्यों वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। उन्होंने शुरुआत में चौकों- छक्कों की बरसात कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।
हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा करने के बाद एक दूसरे को बधाइयां दीं।
पिछले मैचों की तरह इस बार भी वरुण चक्रवर्ती ने पहली विकट लेकर न्यूजीलैंड की हार की कहानी लिखी।
केएल राहुल भारत की जीत सुनिश्चित होने तक पिच पर बने है। हार्दिक पंडया ने उन्हें कसकर गले लगाया।
( फोटो-X )