Thursday, March 13, 2025

कियारा आडवाणी को तनाव, पर अस्पताल में नहीं हुईं भर्ती

फिल्म ‘शेरशाह’ में अपने अभियन से फिल्मफेयर श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली कियारा आडवाणी अस्पताल में भर्ती नहीं हुई हैं। बल्कि वह घर पर ही आराम कर रही है। शनिवार सुबह अचानक खबर आयी कि कियारा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल शनिवार की सुबह मुंबई में अभिनेत्री कियारा आडवाणी को तेलगू सुपरस्टार के साथ उनकी नई फिल्म ‘गेम चेंजर’ के एक प्रमोशन कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। तभी यह खबर उड़ी कि अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन कुछ घंटों बाद कियारा के पीआर मैनेजर ने मीडिया को बताया कि अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती नहीं है। वह तनाव की शिकार थीं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की हिदायत दी है।

फिल्म ‘गेम चेंजर’ 33 वर्षीया बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की तीसरी तेलगू फिल्म होगी। फिल्म के नायाक राम चरण की अपॉजिट में वह हैं और जूनियर पुलिस अफसर की भूमिका निभा रही हैं। राम चरण एक ईमानदार पुलिस अफसर की भूमिका में हैं जो करप्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ते हैं। यह फिल्म 10 जनवरी को थियेटर में रिलीज हो रही है। तेलगू के साथ हिंदी में भी इस फिल्म को उत्तर भारत में रिलीज किया जाएगा।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here