रविवार को दुबई में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर 11 साल बाद फिर से चैंपियन बन गया है। भारत की जीत को पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरों में खुले दिल से प्रशंसा की है। पाकिस्तानी के मशहूर ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर से भारत को दुनिया की सबसे बेस्ट टीम बताया है।
अफरीदी ने पाकिस्तान के समा टीवी पर भारत की जीत के बाद कहा कि भारत ट्रॉफी जितने का हकदार था। बीसीसीआई और चयनकर्ताओं जो काम किया, वह एक बड़ा कारण है। बीसीसीआई ने बहुत निवेश किया है घेरलू क्रिकेट में, एकेडमी में, खिलाड़ियों पर। वह क्रिकेट संचरना पर फोकस करते हैं और यह जीत उसका ही नतीजा है। अफरीदी ने भारत के दुबई में सारे मैच खेलने से जुड़े विवाद पर भी अपनी राय रखी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से जीत के लिए भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन को कारण बताया। अफरीदी ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने केवल एक ही मैदान पर सारे मैच खेले। स्पिनर पिच से उनको फायदा मिला। एक परिस्थिति में खेलने से भारत को पांच-छह प्रतिशत का फायदा हुआ है। लेकिन दुबई की परिस्थितियों के मुताबिक भारत के टीम चनयकर्ताओं ने जबरदस्त तरीके से खिलाड़ियों का चयन किया। इसलिए वे इस ट्रॉफी के हकदार थे। भारत की टीम में दम है। भारत में जिताने वाले खिलाड़ी हैं। आज अगर सब देशों को मिलाकर एक टीम बनाई जाए तो भी भारत उस टीम को हरा सकता है।’
गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी यह बात पहले भी कर चुके हैं कि भारत इस समय दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम है। और उसे हराना मुश्किल है। अफरीदी का मानना है कि भारत की टीम में ओपनर से लेकर मध्यक्रम और ऑलराउंडर का अच्छा समायोजना है। इसलिए आज वह इतनी मजबूत टीम है।