भारत को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा वैवाहिक बंधन में बंध गये। उनकी शादी सोनीपत की रहने वाली हिमानी मोर से हुई है जो पहले टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। नीरज ने रविवार की रात इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के तीन फोटो शेयर करते हुए जीवन के नये अध्याय की शुरुआत परिवार के साथ करने की जानकारी दी है।
हिमानी कर रहीं खेल प्रबंधन में पढ़ाई
नीरज चोपड़ा की शादी की खबर अचानक सोशल मीडिया पर आयी एक बड़ी खबर बन गयी क्योंकि उनकी शादी के पहले से कोई घोषणा नहीं थी। बहुत ही निजी समारोह में हरियाणा में यह शादी हुई। नीरज की पत्नी का नाम हिमानी मोर है। 25 साल की हिमानी का खेल से नाता है। वह टिनेस खिलाड़ी रही हैं। भारत में जूनियर रैंगिंग उनका दूसरा और सीनियर में 14वां था। लेकिन फिलहाल वह खेल प्रबंधन और प्रशासन में पढ़ाई कर रही हैं, वह भी अमेरिका के मैकॉर्नेक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैंनेजमेंट नामक इंस्टीट्यूट से। इसके साथ वह अमेरिका के ही फ्रेंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में बतौर सहायक टेनिस कोच के रूप में पार्ट टाइम काम कर चुकी हैं। वह इन दिनों अम्हर्स्ट कॉलेज की टेनिस टीम से जुड़े काम को संचालित करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमानी की प्रारंभिक पढ़ाई हरियाणा के पानीपत के लिटल एंजेल्स स्कूल से हुई है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से राजनीति शास्त्र और फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है।
नीरज ने शेयर किये शादी के तीन फोटो
नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी से जुड़े तीन फोटो शेयर किये है। उन्होंने लिखा- जीवन के एक नये अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। सभी से शुभकामना का आग्रह है। प्यार से परिपूर्ण और खुशी जीवन के लिए। नीरज के चाचा भीम ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया है कि शादी गुप्ता रखी गई थी। हिमानी सोनीपत की रहने वाली हैं। शादी के बाद नीरज और हिमानी हनीमून के लिए देश छोड़कर चल गये हैं। वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नीरज और हिमानी का शादी समारोह 14,15 और 16 जनवरी तीन दिनों तक चला था। शादी शिमला में हुई थी। और इसमें दोनों परिवारों से 40-50 लोगों मौजूद थे। नीरज और हिमानी ने स्वयं शादी के लिए इस जगह को चुना था।
नीरज का मनु भाकर के साथ उछला था नाम
गौरतलब कि पिछले साल पेरिस ओलंपिक खत्म होने के बाद निशानेबाज मनु भाकर के साथ उनका नाम सोशल मीडिया पर खूब उछला था। लेकिन नीरज ने अपनी शादी की अग्रिम खबर किसी को लगने नहीं दी और उनके परिवार ने उनका गुपचुप तरीक से शादी कर दी। इस खबर के आने के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर नीरज की पत्नी हिमानी मोर कौन हैं। वह सोशल मीडिया में ट्रेंड भी कर रही हैं।