Saturday, March 15, 2025

अमेरिका गये हजारों लोगों के सपने चकनाचूर, अवैध अप्रवासियों को अमेरिका वापस भेज रहा भारत

बेहतर जीवन के सपने लेकर अमेरिका गये हजारों भारतीयों को अब वापस वतन लौटना पड़ेगा। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किये गये दावे को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने अमेरिका में अवैध ढंग से रह रहे अप्रवासियों को उनके देशों में भेजना शुरू कर दिया है। लैटिन अमेरिकी देशों के हजारों लोग विमानों में भर उनके देश भेजे गये हैं। वहीं भारत के 205 अवैध अप्रवासियों को भी अमेरिका से रवाना कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है अमेरिका के टेक्सास प्रांत के सैन अंटोनियो से एक सैनिक विमान 205 भारतीय को लेकर लेकर भारत के लिए रवाना हुआ है। इस विमान में अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे लोग हैं। इस विमान को अमृतसर में उतरना है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका में भारतीय मिशनों के अधिकारियों की पुष्टि के बाद ही इन भारतीय नागरिकों को अमेरिका से भेजा जा रहा है। दरअसल अमेरिका और भारत ने यह संयुक्त से पहचान की है कि अवैध रूप से 18,000 अप्रवासी अमेरिका में रह रहे हैं। ये वे लोग हैं जो बिना किसी कागजात के अमेरिका में रह रहे हैं। हालांकि यह संख्या 20,407 तक हो सकती है। अभी तक 17,940 भारतीय अप्रवासियों को अमेरिका से भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी पहला विमान 205 लोगों को लेकर उड़ा है। आने वाले दिनों में बाकी लोगों को भी भेजा जाएगा। अवैध अप्रवासियों की पहचान कर उनको उनके देश में भेजने की कार्रवाई कर रही अमेरिकी एजेंसियों ने और 2467 भारतीयों को हिरासत में लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भारत के 7,25,000 अवैध अप्रवासी अमेरिका में निवास कर रहे हैं जो अमेरिका में रह रही अवैध अप्रवासियों की तीसरी बड़ी संख्या है। सबसे अधिक अमेरिका के पड़ोसी देश मेक्सिको और उसके बाद दूसरा लैटिन अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के लोगों की संख्या है। अमेरिका में 48 लाख से अधिक भारतीय मूल के लोग हैं जो वैध रूप से वहां निवास करते हैं। अमेरिका की ताजा कार्रवाई में इन लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

(फोटो साभारः X )

 

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here